ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

उपचुनाव से पहले कमलनाथ का सवाल- मेरी क्या गलती थी? मैंने क्या गुनाह किया?

भोपाल: मध्य प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव से पहले कांग्रेस मैदान में डटी हुई है। लगातार जनसंपर्क के जरिए अपने 15 महीने में किए कार्यों को जनता के बीच उठाया जा रहा है। जनता को साधने के लिए कांग्रेस ने 28 सीटों के लिए 28 वचनपत्र भी तैयार किए है। अब कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश की जनता के लिए एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो के जरिए जनता से पूछा है कि 15 महीनें की सरकार में “मेरी कौन सी ग़लती थी, कौन सा गुनाह मैंने किया, कौन सा पाप मैंने किया..?”

मेरी कौन सी ग़लती थी,
कौन सा गुनाह मैंने किया,
कौन सा पाप मैंने किया..?

– 27 लाख किसानों का कर्जामाफ किया
– 100 रूपये में 100 यूनिट बिजली दी
– किसानों को बिजली बिल में राहत दी
– 1000 से अधिक गौशालायें बनाई
– माफिया का सफ़ाया किया

कौन सा गुनाह किया, कौन सा पाप किया..?

—कमलनाथ pic.twitter.com/YczNj0Cyda

— MP Congress (@INCMP) October 2, 2020

सत्ताधारी शिवराज सरकार पर निशाना साधते हुए कमलनाथ ने जारी वीडियो में सत्ता में रहते हुए उनके 15 महिनों में किए गये कार्यो के बारे में बताया है। उन्होंने योजनाओं का नाम ले लेकर प्रदेश की जनता से पूछा कि उनकी कौन सी गलती थी? 1 मिनट के इस वीडियो में उन्होंने कहा है कि जनता गवाह हैं कि हमारी क्या नीति और क्या नियत थी। उन्होंने कहा कि हमने 27 लाख किसानों का कर्जामाफ किया। 100 रूपये में 100 यूनिट बिजली दी। किसानों को बिजली बिल में राहत दी। 1000 से अधिक गौशालायें बनाई। माफिया का सफ़ाया किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.