ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 1 811 नए मामले, 27 मरीजों की मौत

भोपाल:  मध्यप्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,811 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1,33,918 तक पहुंच गयी।
राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 27 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 2,399 हो गयी है।
मध्य प्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर में सात, ग्वालियर एवं नरसिंहपुर में तीन-तीन, जबलपुर व सीहोर में दो-दो तथा भोपाल, धार, शिवपुरी, दमोह, विदिशा, खंडवा, छिंदवाड़ा, राजगढ़, राजापुर एवं सिगरौली में एक-एक मरीज की मौत होने की पुष्टि हुई है।’’
उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 585 मौतें इंदौर में हुई हैं, जबकि भोपाल में 400, उज्जैन में 94, सागर में 104, जबलपुर में 156 एवं ग्वालियर में 134 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’ अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में शनिवार को कोविड-19 के सबसे अधिक 481 नये मामले इंदौर जिले में आये हैं, जबकि भोपाल में 248, ग्वालियर में 66, होशंगाबाद में 55, नरसिंहपुर में 42, शिवपुरी में 39 एवं जबलपुर में 182 नये मामले आये।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 1,33,918 संक्रमितों में से अब तक 1,11,712 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 19,807 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
उन्होंने कहा कि शनिवार को 2,101 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.