ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

अपराधों की राजधानी बनता जा रहा इंदौर, 15 घंटे में हुई 3 हत्या से दहला शहर

इंदौरइंदौर में हत्या के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इंदौर के कनाडिया थाना क्षेत्र के बिचोली मरदाना में फिर एक युवक को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के सपनों का शहर इस वक्त अपराधियों का गढ़ बन गया है। आपको बता दें कि पिछले 15 घंटे में शहर इंदौर में हुई इस हत्या को मिलाकर तीन हत्या पुलिस के रिकॉर्ड में दर्ज की गई है।

इंदौर पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने की बात काफी समय से करती आ रही है, और इस बात को कहने में कोई गुरेज नहीं होगा कि कुछ हद तक पुलिस को कामयाबी के हाथ लगी है। लेकिन बड़े शर्म की बात है कि, छोटे छोटे मामलों में शहर में हत्याओं का दौर भी लगातार जारी है। पिछले 15 घंटे में अपराधियों ने पुलिस के लिए सिरदर्द और बढ़ा दिया है, क्योंकि तीन हत्याएं शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई हैं। शनिवार देर शाम इंदौर के बिचोली इलाके में चेतन नामक युवक को चाकू से गोदकर आरोपियों ने पहले घायल किया और फिर इलाज के दौरान चेतन की मौत हो गई। हत्या की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने क्राइम सीन से सबूत जुटाने का प्रयास किया और फिर हुए घटनाक्रम को लेकर मीडिया से प्राप्त जानकारी शेयर की। मृतक के पिता की मानें तो चेतन का शराब पीने के बाद आरोपियों से विवाद हुआ था। आपको ये भी बता दें कि पिछली दो हत्याओं में भी शराब के विवाद के बाद ही हत्या को अंजाम देना समाने आया है। पुलिस के आला अधिकारी भी फिलहाल हुई हत्या के मामले में खुले तौर से कुछ भी कहने से बचते हुए हमेशा की तरह हुई हत्या में कम ही जानकारी और हत्यारों की तलाश की बात कहते दिखे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.