ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

पाक की नापाक हरकत से सेना का एक जवान शहीद, LOC में की बिना उकसावे की फायरिंग

पाकिस्तानी बलों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम इलाकों में भारी गोलीबारी करके और मोर्टार के गोले दागकर संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन किया, जिसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया और एक अन्य घायल हो गया। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तान की सेना ने मनकोट एवं कृष्णा घाटी सेक्टरों में नियंत्रण रेखा के पास छोटे हथियारों से गोलीबारी कर और मोर्टार के गोले दागकर बुधवार रात को बिना किसी उकसावे के संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन किया। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया।

प्रवक्ता ने बताया कि सीमा पार से गोलीबारी में लांस नायक करनैल सिंह शहीद हो गए। उन्होंने कहा कि व्हाइट नाइट कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग एवं सभी रैंक के अधिकारी पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में 30 सितंबर की रात को सर्वोच्च बलिदान देने वाले बहादुर लांस नायक करनैल सिंह को सलाम करते हैं और उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं।

खबरों के अनुसार, कृष्णा घाटी सेक्टर में गोलीबारी में एक अन्य जवान घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पाकिस्तान पिछले पांच दिन से पुंछ में बस्तियों को निशाना बना रहा है। गोलेबारी में मंगलवार को कई जानवर घायल हो गए थे। पाकिस्तान ने सितंबर में 47 बार संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन किया।

अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी बलों ने पांच सितंबर को राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास भारी गोलीबारी की थी और मोर्टार के गोले दागे थे। इस दौरान सेना का एक जवान शहीद हो गया था और एक अधिकारी समेत दो जवान घायल हो गए थे। इससे पहले राजौरी के केरी सेक्टर में भी पाकिस्तानी सेना ने दो सितंबर को संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन किया था और इस दौरान एक जेसीओ शहीद हो गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.