ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

UP के बाद अब MP में भी गैंगरेप, नाबालिग के साथ 3 युवकों ने की दरिंदगी

खरगोन: हाथरस गैंगरेप की तरह मध्य प्रदेश के खरगोन में भी 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना के बाद आरोपी फरार हैं। वहीं, अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। झिरन्या पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

घटना जिला मुख्यालय से 55 किमी दूर झिरन्या थाना क्षेत्र के मारुगढ़ गांव की है। जहां दिलीप जायसवाल के खेत की भाई के साथ 16 वर्षीय बहन रखवाली कर रहे थे। आधी रात को भाई की झोपड़ी पर कुछ बदमाश पानी पीने आए। वे पानी पीकर लौट गए और कुछ देर बाद फिर से आ गए। वापसी पर सभी ने भाई के साथ हाथापाई की और नाबालिग को उठाकर अपने साथ ले गए। लड़की के साथ 3 आरोपियों ने गैंग रेप किया और लड़की को सड़क पर फेंककर चले गए। पीड़िता ने बताया कि उसके साथ तीन लोगों ने दुष्कर्म किया है और रोड पर फेंक कर चले गए हैं। मौके पर जब भाई के साथ ग्रामीण पहुंचे, तो आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जगह जगह नाकेबंदी कर रही है।

कांग्रेस ने उठाए सवाल
वहीं इस मामले को लेकर कांग्रेस ने शिवराज सरकार को घेरा है। कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए कहा कि शवराज चरम पर है। वहीं सीएम कमलनाथ ने भी खरगोन में मासूम बेटी के साथ दरिंदगी की घटना , सिहोर में फिर एक किसान की ख़ुदकुशी की घटना , भोपाल में युवा की रोज़गार ना मिलने पर ख़ुदकुशी की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि पता नहीं शिवराज सरकार कब नींद से जागेगी और ऐसी घटनाओं पर रोक लगेगी ?

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.