ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

BJP नेता बोले- जूते खाएंगे पटवारी, कांग्रेस बोली- ये पटवारियों का अपमान, माफी मांगे CM शिवराज

इंदौर: म.प्र. में भाजपा नेताओं पर सत्ता का नशा सर चढ़कर बोल रहा हैं। इसका उदाहरण सांवेर में मंत्री सिलावट की चुनावी मीटिंग में देखने को मिला। जहां भाजपा के पूर्व मंडी अध्यक्ष सोमेश्वर पटेल शब्दों की मर्यादा भूल कर पटवारियों को जूते मारने की बात कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस ने भाजपा नेता के इस बयान की निंदा करते हुए पटवारियों से माफी मांगने की मांग की है।

दरअसल, उपचुनाव के मद्देनजर सांवेर प्रत्याशी तुलसी सिलावट की चुनावी सभा में पूर्व मंडी अध्यक्ष सोमेश्वर पटेल गांव के सर्वे की बात कर रहे थे इस दौरान उन्होंने पटवारियों को खुली धमकी देते हुए कहा कि पटवारी गांव में सर्वे नहीं करने आयेंगे तो जूते खायेंगे। वहीं चुनावी माहौल में कांग्रेस को मुद्दा मिल गया।

बीजेपी नेता के इस बयान को लेकर म.प्र.कांग्रेस कमेटी के प्रदेशसचिव राकेश सिंह यादव ने आरोप लगाया हैं कि मंत्री सिलावट के संरक्षण में भाजपा नेता पटवारियों को अपमानित एंव लज्जित कर रहे हैं। जबकि पटवारियों द्वारा समय सीमा में कार्य करके दिया जाता हैं। कांग्रेस इस बयान की कठोर निंदा करती हैं। म.प्र. के पटवारियों से मुख्यमंत्री को माफ़ी मांगना चाहिए। यह बयान म.प्र. के समस्त पटवारियों का घोर अपमान हैं। कांग्रेस पटवारियों को धमकाकर चुनाव प्रभावित करने के प्रयास की शिकायत चुनाव आयोग को करेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.