ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

हाथरस गैंगरेप की घटना पर फूटा केजरीवाल का गुस्सा, बोले- पहले वहशियों ने अब सिस्टम ने किया रेप

नई दिल्ली: हाथरस में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार युवती की हुई मौत पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस घटना पर ट्वीट करते हुए लिखा, हाथरस की पीड़िता का पहले कुछ वहशियों ने बलात्कार किया और कल पूरे सिस्टम ने बलात्कार किया। पूरा प्रकरण बेहद पीड़ादायी है।

PunjabKesari

वहीं दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी इसे लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने पुलिस की इस हरकत को बलात्कारी मानसिकता का प्रतीक बताया है। उत्तर प्रदेश में कल रात पुलिस ने जिस तरह पीड़िता का अंतिम संस्कार किया वह भी बलात्कारी मानसिकता का ही प्रतीक है. सत्ता, जाति और वर्दी के अहंकार के आगे इंसानियत तार तार हो रही है।

PunjabKesari

इससे पहले भी केजरीवाल ने कहा था कि देश और सरकारों के लिये शर्म की बात करार देते हुए दोषियों को फांसी दिये जाने की मांग की। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में चार व्यक्तियों द्वारा दुष्कर्म किये जाने के बाद अस्पताल में भर्ती 19 वर्षीय दलित महिला की मंगलवार को यहां मौत हो गई। केजरीवाल ने हिंदी में ट्वीट किया, हाथरस की पीड़िता की मौत पूरे समाज, देश और सभी सरकारों के लिए शर्म की बात है। बड़े दु:ख की बात है कि इतनी बेटियों के साथ दुष्कर्म हो रहे हैं और हम अपनी बेटियों को सुरक्षा नहीं दे पा रहे। दोषियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा मिलनी चाहिए। युवती की सेहत में सुधार नहीं होने पर सोमवार को अलीगढ़ के एक अस्पताल से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीड़िता से 14 सितंबर को सामूहिक दुष्कर्म किया गया था जिसके बाद उसे अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दुष्कर्म का विरोध करने पर आरोपियों ने गला दबाकर उसकी हत्या का प्रयास भी किया था। चारों आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.