ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

चीन को करारा जवाब देने के लिए सीमा पर तैनात ‘निर्भय’, दुश्मन के ठिकाने तबाह करने में सक्षम

पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच तनाव बना हुआ है। लद्दाख में हालात सामान्य करने के लिए दोनों देशों के बीच वार्ता फिलहाल जारी है। चीन की किसी भी हरकत का जवाब देने के लिए भारतीय सेना हरदम तैयार है। वहीं चीन को अपनी ताकत का अहसास कराने के लिए भारत ने LAC पर  सबसे शक्तिशाली मिसाइल निर्भय तैनात की है। निर्भय सतह से सतह पर मार करने में सक्षम है।

निर्भय का निशाना अचूक
निर्भय क्रूज मिसाइल की मारक क्षमता 1000 किमी रेंज तक है। वहीं बताया जा रहा है कि इसका निशाना भी अचूक है। DRDO ने निर्भय को विकसित किया है और यह पूरी तरह से  स्वदेशी मिसाइल है। निर्भय की यह पहली तैनाती है। पिछले सात सालों से यह टेस्टिंग की प्रक्रिया में था। निर्भय किसी भी मौसम में दुश्मन के ठिकाने को तबाह करने में सक्षम है। सूत्रों के मुताबिक निर्भय में तिब्बत तक मार करने की क्षमता है। वहीं चीन ने भी तिब्बत के कई नए ठिकानों पर अचानक मिसाइलों की तैनाती बढ़ा दी है। सैटेलाइट तस्वीरों में चीन की हरकत साफ नजर आ रही है। चीन  की आक्रामता को देखते हुए निर्भय की सीमा पर तैनाती की गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.