ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Gold Price Today: सोने के वायदा भाव में तेजी, चांदी भी चमकी, जानिए क्या हैं कीमतें

नई दिल्ली। घरेलू वायदा बाजार में मंगलवार को सोने-चांदी के भाव में बढ़त देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर मंगलवार दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर दिसंबर वायदे की सोने की कीमत 0.25 फीसद या 123 रुपये की बढ़त के साथ 50,261 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करती दिखाई दी। इसके अलावा अक्टूबर वायदे की सोने की कीमत इस समय एमसीएक्स पर 0.21 फीसद या 107 रुपये की बढ़त के साथ 50,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करती दिखाई दी। सोने की वैश्विक वायदा कीमत में भी मंगलवार दोपहर बढ़त देखने को मिली है।

वायदा बाजार में चांदी की घरेलू कीमतों में भी मंगलवार दोपहर तेजी देखने को मिली है। दिसंबर वायदा की चांदी का भाव एमसीएक्स पर मंगलवार दोपहर 12 बजकर 51 मिनट पर 0.28 फीसद या 168 रुपये की तेजी के साथ 60,564 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। इसके अलावा चांदी की वैश्विक वायदा कीमत में भी मंगलवार दोपहर तेजी देखने को मिली

वैश्विक स्तर पर सोने का भाव

श्विक स्तर पर सोने के भाव की बात करें, तो ब्लूमबर्ग के मुताबिक, मंगलवार दोपहर सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 0.21 फीसद या 4 डॉलर की बढ़त के साथ 1,886.30 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.09 फीसद या 1.66 डॉलर की गिरावट के साथ 1,879.82 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया।

वैश्विक स्तर पर चांदी का भाव

वैश्विक स्तर पर चांदी के भाव की बात करें, तो ब्लूमबर्ग के मुताबिक, मंगलवार दोपहर कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक वायदा भाव 0.36 फीसद या 0.09 डॉलर की बढ़त के साथ 23.69 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। वहीं, इस समय चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.16 फीसद या 0.04 डॉलर की गिरावट के साथ 23.64 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.