ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

जम्मू कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने बीडीसी कर्मचारी की हत्या की

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों ने सोमवार को प्रखंड विकास परिषद (बीडीसी) के एक कर्मचारी की गोली मार कर हत्या कर दी । एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकियों ने शोपियां के निलदूरा में सब्जार अहमद नाइकू पर हमला किया।

उन्होंने बताया कि नाइकू को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया । पिछले एक सप्ताह से भी कम समय में आतंकियों ने तीन लोगों की हत्या कर दी । पिछले बुधवार को बडगाम जिले में प्रखंड विकास परिषद के सदस्य की हत्या कर दी गयी थी और बृहस्पतिवार को शहर के हवाल इलाके में एक वकील की हत्या कर दी गयी थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.