ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

कभी शिवराज का पुतला फूंकने वाली शकुंतला खटीक BJP में शामिल, सिंधिया ने दिलाई सदस्यता

भोपाल: विधानसभा उपचुनाव से पहले कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री व पूर्व विधायक शकुंतला खटीक भाजपा में शामिल हो गई हैं। पूर्व विधायक खटीक को दिल्ली में राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस बात की जानकारी बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट के जरिए दी। करैरा में शकुंतला खटीक का काफी दबदबा है।

आपको बता दें ये वही शकुंतला खटीक है जिन्होंने 8 जून 2017 को मंदसौर में हुए गोलीकांड के विरोध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन किया था। साथ ही पुलिस द्वारा अनियंत्रित भीड़ को खदेड़ने के किए गए बल प्रयोग का विरोध किया था और आक्रोशित खटीक ने वहां मौजूद भीड़ को उकसाते हुए कहा कि वे थाने में आग लगा दें बाकी वह संभाल लेंगी। इस मामले में विशेष अदालत ने 30 नवंबर 2019 को पूर्व विधायक को तीन साल की सजा और 35 हजार रुपए का जुर्माना भी लगा था। हालांकि अब मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने शकुंतला खटीक की सजा पर रोक लगा दी है।

नियमों के अनुसार अब वह चुनाव लड़ सकती हैं। वहीं कयास लगाए जा रहे हैं कि बीजेपी में शामिल होने के बाद करैरा उपचुनाव में  शकुंतला खटीक करैरा उपचुनाव की प्रत्याशी होगी वहीं कांग्रेस ने प्रागीलाल जाटव को प्रत्याशी बनाया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.