ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

किसानों से राहुल गांधी की ‘दिल की बात’, बोले- आपकी आवाज से हिंदुस्तान होगा आजाद

कृषि संबंधी कानूनों के खिलाफ कांग्रेस और कई अन्य विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार ने मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस नेताओं ने ऐलान किया कि वे इन कानूनों को उच्चतम न्यायालय में चुनौती देंगे। इसी विरोध के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिल को लेकर किसानों के ‘दिल की बात’ जानी।  राहुल गांधी ने कहा कि किसान भाईयों की आवाज देश को आजादी दिला सकती है।

कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को राहुल गांधी और किसानों के बीच की बातचीत का वीडियो जारी किया।  इसमें राहुल गांधी किसानों से पूछते हैं कि आपको क्यों लग रहा है कि एमएसपी चली जाएगी। इसपर किसान कहते हैं अगर कृषि कानून से किसानों को फायदा होता है तो एमएसपी के लिए सरकार कानून क्यों नहीं बनाती है। इस दौरान राहुल गांधी कहते हैं कि किसान की आवाज से ही हिंदुस्तान आजाद हुआ और आज एक बार फिर किसान की आवाज से हिंदुस्तान आजाद होगा।

कांग्रेस नेता ने सोमवार को सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि किसानों की आवाज संसद और बाहर दोनों जगह दबाई गई। उन्होंने कहा कि कृषि संबंधी कानून हमारे किसानों के लिए मौत का फरमान हैं। उनकी आवाज संसद और बाहर दोनों जगह दबाई गई। यहां इस बात का सबूत है कि भारत में लोकतंत्र खत्म हो गया है।

PunjabKesari

बता दें कि हाल ही में संपन्न मानसून सत्र में संसद ने कृषि उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्द्धन और सुविधा) विधेयक-2020 और कृषक (सशक्तीकरण एवं संरक्षण) कीमत आश्वासन समझौता और कृषि सेवा पर करार विधेयक-2020 को मंजूरी दी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार को इन विधेयकों को मंजूरी प्रदान कर दी जिसके बाद ये कानून बन गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.