ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

जयवर्धन सिंह का दावा, एक दिन अपनी गलती पर पछताएंगे ज्यातिरादित्य सिंधिया

आगर मालवा: मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर होने वाले उपचुनावों के मद्देनजर कांग्रेस की तैयारियों जोरों शोरों पर हैं। तमाम वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री जनता के बीच जा रहे हैं। इसी बीच पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह आगर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी विपिन वानखेड़े के समर्थन में वोट मांगने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ज्यातिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें कांग्रेस ने सब कुछ दिया, फिर भी बिना बताए पार्टी छोड़कर चले गए।

जनसंपर्क में बड़ौद विधानसभा पहुंचे जयवर्धन सिंह ने कहा कि हमें इस बात का अफसोस है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को इतना कुछ दिया कांग्रेस पार्टी ने, लेकिन वो किसी को बिना बताये पार्टी छोड़कर चले गए, आने वाले समय में उनको भी इस बात का एहसास होगा, कि ये उनकी सबसे बड़ी गलती थी। क्योंकि जो मान-सम्मान सिंधिया को कांग्रेस में मिला था, वो कभी भी उनको भाजपा में नहीं मिलेगा। आने वाले उपचुनाव में यह बात और सिद्ध हो जायेगी, कि जो भी घटनाक्रम पिछले 6 महीने में हुआ है, इससे मध्यप्रदेश की जनता परेशान है, त्रस्त है, और जब वोटिंग होगी तो जिन सीटों पर उपचुनाव है, कांग्रेस पार्टी को एकतरफा जीत मिलेगी और एक बार फिर कमलनाथ मुख्यमंत्री बनेंगे।

बता दें कि पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह बड़ौद नगर में आगर विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी विपिन वानखेड़े के जनसम्पर्क के दौरान बड़ौद पहुंचे थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.