ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

लॉकअप में गोली लगने से चोरी के संदिग्ध की मौत, कमलनाथ ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

सतना: मध्य प्रदेश के सतना जिले में हथियारों की चोरी के आरोपी की लॉकअप में गोली लगने से मौत हो गई। गोलीबारी की वारदात में थाने में हड़कंप का माहौल है। परिजनों को जब आरोपी की मौत की सूचना मिली तो वे भड़क उठे थाने पर पथराव कर दिया। स्थिति बेकाबू होते देख भीड़ को तितर बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए। तनाव को देखते हुए सिंहपुर थाने के पास बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

दरअसल, सतना जिले के सिंहपुर थाना में पिछले दिनों राइफल समेत लाखों रुपए का सामान चोरी हुआ था। जिसके सिंहपुर पुलिस ने संदेह के आधार पर छापा मारकर राजपति कुशवाहा को हिरासत में लिया था। इसके साथ 2 अन्य लोगों से पुलिस हिरासत में पूछताछ की जा रही थी। इस दौरान अचानक लॉकअप के अंदर गोली चल गई। जिसमें राजपति कुशवाहा गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे आनन फानन में सतना के बिरला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत को देखते हुए रीवा के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। राजपति कुशवाह की मौत से उसके परिजनों ने एकत्रित होकर नागौद कलिंजर मार्ग पर जाम लगा दिया और सिंहपुर थाने का घेराव किया। स्थित बेकाबू होते हुए देख पुलिस ने भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इस घटना के लिए एक टीआई और कान्सेटबल को सस्पेंड कर दिया है।

वहीं इस घटना को लेकर पूर्व सीएम कमलनाथ ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि परिजन और ग्रामीण शव लेने व घटना का विरोध करने जब थाने पहुंचे तो उन पर बर्बर तरीक़े से लाठीचार्ज किया गया। उन्हें शव भी नहीं दिया जा रहा है। मैं सरकार से मांग करता हूं कि इस घटना की उच्चस्तरीय जांच हो और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही हो, ताकि परिजनों को इंसाफ मिले।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.