ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड दौरे पर गई उमा भारती को हुआ कोरोना, हरिद्वार के पास खुद को किया क्वारंटीन

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की नेता उमा भारती भी कोरोना की चपेट में आ गई हैं। वह उत्तराखंड दौरे पर गई थी जहां उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। उमा भारती ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और लोगों को सावधानी बरतने की नसीहत दी।

PunjabKesari

मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने कई सिलसिलेवार ट्वीट किये। उन्होंने लिखा कि मैं आपकी जानकारी में यह डाल रही हूं कि मैंने आज अपनी पहाड़ की यात्रा की समाप्ति के अन्तिम दिन प्रशासन को आग्रह करके कोरोना टेस्ट की टीम को बुलवाया क्यूंकि मुझे 3 दिन से हलका बुख़ार था। मैंने हिमालय में कोविड के सभी विधिनिषेध एवं सोशल डिस्टेंस का पालन किया फिर भी मै अभी क़ोरोना पोज़िटिव निकली हूं।

PunjabKesari

पूर्व मंत्री ने आगे लिखा कि मै अभी हरिद्वार एवं ऋषिकेश के बीच वन्दे मातरम् कुंज में क्वॉरंटीन हूं जो कि मेरे परिवार के जैसा है। चार दिन के बाद फिर से टेस्ट कराऊंगी एवं स्थिति ऐसी ही रही तो डॉक्टरो के परामर्श के अनुसार निर्णय लूंगी । मेरे इस ट्वीट को जो भी मेरे संपर्कमें आये हुए भाई- बहन पढ़े या उन्हें जानकारी हो जाये, उन सबसे मेरी अपील है की वो अपना कोरोना टेस्ट करवाये एवं सावधानी बरतें।

गौरतलब है उमा भारती एमपी उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार के बाद हिमालय की यात्रा पर निकल गई थीं। उन्होंने केदारनाथ में दर्शन करते हुए वीडियो भी डाला था। एमपी बीजेपी के नेताओं ने उन्हें जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.