ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

दिल्‍ली के उपमुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया की तबीयत बिगड़ी, मैक्‍स अस्‍पताल किया गया शिफ्ट

नई दिल्‍ली। Manish Sisodia Health Update: दिल्‍ली के उपमुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया की तबीयत खराब हो गई है। कोरोना के बीच उन्‍हें डेंगू भी परेशान कर रहा है। डेंगू के कारण उनके ब्लड प्लेटलेट्स में कमी आ रही है। बिगड़ती तबीयत के बीच उन्‍हें लोकनायक अस्‍पताल से मैक्‍स अस्‍पताल, साकेत में  शिफ्ट किया गया है। यह जानकारी उपमुख्‍यमंत्री के दफ्तर से जारी की गई है।

ऑक्सीजन लेवल में कमी के कारण कराया गया था अस्पताल में भर्ती 

बता दें कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को बुखार और ऑक्सीजन लेवल में कमी के कारण बुधवार दोपहर को लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें पिछले 24 घंटे से तेज बुखार भी था। यहां उनकी दोबारा कोरोना की जांच की गई, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि डॉक्‍टरों की टीम लगातार उन सेहत पर नजर बनाए हुए है। बुधवार को लोकनायक अस्पताल के निदेशक डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि सिसोदिया को बुखार है। बाकी कोई परेशानी नहीं है। वह फिलहाल ठीक हैं। वहीं गुरुवार को अचानक से उनके ब्लड प्लेटलेट्स में तेजी से कमी आने लगी है।

सत्‍येंद्र जैन भी हुए थे संक्रमित

इससे पहले उपमुख्यमंत्री को 13 सितंबर को बुखार आया था, जिसके चलते वह विधानसभा सत्र में भी हिस्सा नहीं ले पाए थे। उनकी कोरोना जांच हुई, तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 14 सितंबर की शाम को उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। बता दें कि मनीष सिसोदिया दिल्ली सरकार में ऐसे दूसरे मंत्री हैं जो कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इससे पहले दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने पॉजिटिव पाए जाने के बाद काफी समय तक अस्पताल में भर्ती रहे थे। जैन को प्लाज्मा भी दिया गया था।

होम आइसोलेशन में भी सक्रिय दिखे सिसोदिया

होम आइसोलेशन में रहते हुए भी सिसोदिया सक्रिय रहे और शिक्षा विभाग से संबंधित कार्य करते रहे। दिल्ली सरकार के वित्त पोषित डीयू के कॉलेजों में फंड को लेकर जो विवाद चल रहा था, उसको लेकर उन्होंने पत्रकार वार्ता भी की थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.