ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

इंदौर में एक बार फिर पैर पसारने लगा कोरोना, 412 नए मरीज, मौत का आंकड़ा 800 से पार

इंदौर: इंदौर में एक बार फिर से कोरोना का कहर देखने को मिल रहा है। गुरुवार 10 दिसंबर को 4 लोगों की मौत के साथ अब कोरोना से मरने वालों की संख्या आठ सौ पार हो गई। वहीं 412 नए मरीज पाए गए जिसके साथ कुल कोरोना मरीजों की आंकड़ा भी 47 हजार के पार हो गए। एक बार फिर से कोरोना के तांडव ने स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा दिया है।

इंदौर में गुरुवार को 4608 की जांच की गई जिनमें से 412 नए पॉजिटिव मरीज मिले जिसके साथ अब इंदौर में कुल 47 हजार 839 मरीज कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं वहीं 42 हजार 036 ठीक भी होकर घर वापसी कर चुके हैं। हालांकि गुरुवार को 4 लोगों की मौत के साथ अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 803 हो गई।

प्रभारी सीएमएचओ डॉ पुर्णिमा गाडरिया की मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार अभी तक कुल 5 लाख 64 हजार 222 की जांच हो चुकी है। अस्पतालों से 327 व 256 डिस्चार्ज हुए, इसे मिलाकर अभी कुल 42 हजार 036 डिस्चार्ज होकर घर जा चुके है। वर्तमान में एक्टिव मरीज की संख्या 5000 है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.