ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

सिंधिया के MP दौरे से गरमाई प्रदेश की सियासत, संगठन व मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर होगा मंथन

भोपाल: राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया शुक्रवार को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे दिल्ली से एयर इंडिया विमान से राजाभोज एयरपोर्ट से सीधे करीब 40 गाड़ियों के काफिले के साथ सीएम हाउस पहुंचे हैं। सीएम हाउस पहुंचते ही भाजपा नेताओं का आना शुरु हो गया है। सिंधिया का यह एक महीने में तीसरा दौरा है। ज्योतिरादित्तीय सिंधिया सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ शाजापुर दौरे पर रहेंगे। जहां आज शाजापुर को विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे।

सिंधिया से CM हाउस में अपने समर्थक मंत्री और विधायकों के साथ बैठक कर रहे है। इसमें शामिल होने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी सीएम आवास पहुंचे हैं। जहां संगठन विस्तार ,मंत्रिमंडल विस्तार और निगम मण्डल की नियुक्तियों को लेकर सीएम शिवराज,ज्योतिरादित्य सिंधिया और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ,सह -संगठन मंत्री हितानंद शर्मा के बीच मंथन होगा। वहीं इससे पहले भोपाल एयरपोर्ट पहुंचे सिंधिया का पॉलिटेक्निक चौराहे पर सिंधिया समर्थक कृष्णा घाडगे ने अपने समर्थकों के साथ पुष्प वर्षा कर जबरदस्त स्वागत किया।

बैठक के बाद सिंधिया सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ शाजापुर दौरे पर जाएंगे। जिसके लिए पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन ने पूरी तैयारियां की है। शाजापुर जिले के द्वारा शिवराज और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया जिले में विकास कार्य का लोकार्पण करेंगे। शिवराज-सिंधिया के आगमन के लिए उज्जैन रेंज डीआईजी मनीष कपूरिया का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.