ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

दुल्हन की मांग में सिंदूर भरते ही रुकी शादी, नाराज दूल्हे ने दुल्हन की छोटी बहन का ही कर लिया किडनैप

मुरैना: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां दुल्हन की मांग में सिंदूर भरते ही पुलिस प्रशासन ने शादी रुकवा दी तो दूल्हा भड़क उठा और दुल्हन की ही छोटी बहन को जबरन भगा ले गया। हालांकि पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए बालिका को दूल्हे के चगुंल से रिहा करा लिया। पुलिस ने इस वारदात में दूल्हे की मदद करने वाली एक महिला रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि दूल्हा अभी भी फरार है।

पूरी तरह फिल्मी लगने वाली यह घटना मुरैना जिले के पोरसा थाना क्षेत्र की है जहां पुलिस को सूचना मिली कि गांव में एक नाबालिग लड़की की शादी हो रही है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो मांग भराई की रस्म चल रही थी। पुलिस ने शादी रुकवानी चाही तो दूल्हे ने जद्दोजहद में दुल्हन की मांग में सिंदूर भर ही दिया। लेकिन पुलिस ने दुल्हन बनी नाबालिग लड़की और परिजनों को समझाइश दी और शादी रुकवा दी।

ऐसे में दूल्हा इतना नाराज हुआ कि जबरन दुल्हन की छोटी बहन को शादी करने के उद्देश्य से किडनैप करके ले गया। लेकिन पुलिस और प्रशासन ने तलाशी अभियान चलाकर अपहृत बालिका को बरामद कर लिया। पुलिस व प्रशासन ने चिकित्सकीय परीक्षण कराकर बालिका को मुरैना के वन-स्टॉप सेन्टर में दाखिल करा दिया। वहीं घटना में सहयोग करने वाली दूल्हे की रिश्तेदार महिला को भी पकड़ लिया गया है।

पुलिस ने नाबालिग बालिका के पिता की शिकायत के बाद दूल्हे पर किडनैपिग व बाल विवाह अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर फरार दूल्हे की तलाश शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.