ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

जेपी नड्डा के काफिले पर तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया पथराव

कोलकाता। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर आज सुबह तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पथराव किया। बंगाल के 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर में अपने कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे हैं। यहां काफिले पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पथराव किया है। इससे पहले, तृणमूल पर भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला करने का आरोप भी लगा है। वहीं, तृणमूल ने आरोपों से इन्कार किया है। नड्डा दो दिवसीय बंगाल दौरे पर पहुंचे हैं, जहां आज उनका दूसरा व अंतिम दिन है।

नड्डा की यात्रा से पहले डायमंड हार्बर में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनके कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की। भाजपा की राज्य इकाई के सूत्रों ने बताया कि नड्डा के कार्यक्रम स्थल से पार्टी के बैनरों को फाड़ दिया गया और उनके कुछ कार्यकर्ताओं के साथ तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मार-पिटाई की। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में ‘जंगल राज’ चल रहा है।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय ने कहा, ‘‘ बंगाल में कानून का राज खत्म हो गया है। विपक्षी पार्टियों को उनके कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति नहीं मिल रही है। राज्य में जंगल राज्य चल रहा है।’’ हालांकि तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने इन आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि ये आरोप ‘निराधार’ और ‘राजनीति से प्रेरित’ हैं।

नड्डा बुधवार को दो दिवसीय यात्रा पर यहां पहुंचे हैं और वे राज्य में भाजपा की गतिविधियों का जायजा लेंगे और लोगों तक पहुंचने के पार्टी के अभियान में हिस्सा लेंगे। ये कार्यक्रम आगामी 2021 विधानसभा चुनाव से पहले हो रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.