ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

AAP बोली- केजरीवाल अब भी घर में नजरबंद, बाहर आने-जाने पर रोक…दिल्ली पुलिस ने आरोपों को नकारा

आम आदमी पार्टी (AAP) ने बुधवार को आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवागमन पर अब भी ‘‘प्रतिबंध” है और उनके आवास का मुख्य द्वार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कहने पर बंद रखा गया है। दिल्ली पुलिस ने AAP के इस दावे को खारिज किया है। पुलिस सूत्रों ने कहा कि मुख्यमंत्री एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पूर्वाह्न करीब 11 बजे अपने आवास से निकले थे। AAP ने मंगलवार को आरोप लगाया था कि दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल को शहर की सिंघू सीमा पर केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध कर रहे किसानों से मुलाकात के बाद नजरबंद कर दिया। हालांकि दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस दावे को ‘‘पूरी तरह निराधार” बताया है।

AAP प्रवक्ता राघव चड्ढ़ा ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मुख्यमंत्री के आवास के चारों ओर ‘अघोषित आपातकाल’ का माहौल है। चड्ढा ने कहा कि मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ आपको बता रहा हूं कि (केंद्रीय) गृह मंत्री के इशारे पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का आवागमन अब भी प्रतिबंधित है। मुख्यमंत्री के आवास का मुख्य द्वार अब भी बंद है। उन्होंने कहा कि एक तरह से अघोषित आपातकाल का माहौल है। यह केवल इसलिए है, क्योंकि हमने स्टेडियमों को किसानों के लिए जेल में तब्दील करने की अनुमति नहीं दी। इस बीच, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि कि मुख्यमंत्री के आने-जाने पर किसी प्रकार का प्रतिबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आवास के बाहर पुलिस की तैनाती सुरक्षा प्रोटोकॉल का हिस्सा है।

केजरीवाल मंगलवार को घंटों चले नाटकीय घटनाक्रम के बाद अपने आवास से बाहर निकले थे। वहीं केजरीवाल ने पार्टी कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए दावा किया था कि केंद्र सरकार ने पूरी कोशिश की कि वह प्रदर्शनकारी किसानों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए नहीं जा पाएं। उन्होंने कहा था कि अगर मुझे नहीं रोका जाता, तो मैं गया होता और भारत बंद में किसानों का साथ दिया होता। मुझे खुशी है कि भारत बंद सफल रहा। मैंने अंदर बैठकर प्रदर्शन कर रहे किसानों के लिए प्रार्थना की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.