ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

MP को मिला बेस्ट स्टेट फॉर प्रमोटिंग स्पोर्टस अवार्ड

भोपाल: मध्य प्रदेश ने खेलों की दुनिया में एक बड़ा नाम कमाया है। प्रदेश को बेस्ट स्टेट फॉर प्रमोटिंग स्पोर्टस अवार्ड के लिए चुना गया है। इस अवार्ड का ऐलान पहली बार आयोजित वेबिनार के माध्यम से खेल एवं फिटनेस प्रदर्शनी में किया गया। फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के दो दिवसीय ‘वर्चुअल फिक्की ग्लोबल स्पोर्ट्स कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री किरण रिजिजू ने किया। इस अवसर पर प्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया भी उपस्थित थीं।

बेस्ट स्टेट फॉर प्रमोटिंग स्पोर्टस अवार्ड के लिए चुने जाने के बाद मप्र की खेलमंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि मध्य प्रदेश राज्य वर्तमान में खेलों में चेंज मेकर बनकर उभरा है। पहले मध्य प्रदेश का नाम खेल के क्षेत्र में ना के बराबर था, परंतु आज प्रदेश ने खेलों में विशेष पहचान बना ली है।

राज्य में ओलंपिक खिलाड़ी, बेहतर अधोसंरचना, अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं और प्रशिक्षक उपलब्ध हैं। हमने साबित कर दिया कि राज्य सरकार भी खेलों में चेंज मेकर बन सकती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में 19 विभिन्न खेल अकादमियां संचालित हैं। यह हमारे लिए गर्व की बात है।

वहीं इस दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री किरण रिजिजू ने किया। इस अवसर पर प्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया भी उपस्थित थीं। किरण रिजीजू ने कहा कि भारत की जीडीपी को बदलने में स्पोर्टस इंडस्ट्री एक अहम किरदार निभा सकती है। यह तभी संभव हो सकता है जब राज्य ही नहीं लोगों के  योगदान से नहीं लोगों की भागीदारी से भी एक स्पोर्टिंग देश बनाया जा सकता। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एक स्पोर्टिंग देश बनाना तभी संभव है जब कोई एक राज्य नहीं सभी राज्यों के लोगों की भागीदारी शामिल हो।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.