ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

शादी की रस्मों से पहले पसरा मातम, UP से आ रही बारातियों से भरी गाड़ी कुएं में पलटी, 6 की मौत

छतरपुर: छत्तरपुर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में उतर प्रदेश से बारातियों से भरी गाड़ी कुएं में गिर गई, जिससे 6 की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस व बचाव दल ने देर रात तक रेस्क्यू कर गाड़ी और शवों को बाहर निकाला।

जानकारी के मुताबिक, महाराजपुर थाना क्षेत्र के दीवान जी के पुरवा में रात 11 बजे के करीब बारातियों से भरा वाहन कुएं में गिर गया। सभी बाराती उत्तर प्रदेश के महोबा जिले की चरखारी तहसील थाना क्षेत्र के स्वासा गांव से बाराती बनकर आए थे। घटना की सूचना के बाद इलाके में मातम छाया हुआ है।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची महाराजपुर थाना पुलिस ने रेस्क्यू कर कुएं से 4 व्हीलर वाहन के साथ साथ 6 लोगों के शव भी बाहर निकाले। हालांकि 4 लोग सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए।

दूल्हे के चाचा हरसहाय पिता रतिराम ने बताया कि वे अपने भतीजे मनोज लखनलाल अहिरवार(दूल्हा) को महोबा जिले के चरखारी तहसील थाना क्षेत्र के स्वासा गांव में बयाहने आया थे। इसी दौरान महाराजपुर थाना क्षेत्र के पास उनका 4 पाहिया वाहन अनियंत्रित होकर कुएं में जा गिरा।

मृतक
1 – घनश्याम/परमा 50
2 – रामरतन/अमना 40
3 – कुलदीप/हरप्रसाद 22
4 – रामदीन जानकी पनवाड़ी निवासी 50
5 – सत्रपाल /वीरसिंह ड्राइवर 40
6 – राजू/भैयालाल पटाखा वाला 40

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.