ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

मुस्लिम देशों से यूरोप भेजने वाला आतंकी गिरोह इटली में पकड़ा

रोम। मुस्लिम देशों से लोगों को अवैध तरीके से यूरोपीय देशों में पहुंचाने वाले संदिग्ध 19 अपराधियों को इटली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये अपराधी अफगानिस्तान, ईरान, ईराक और पाकिस्तान के लोगों को अवैध रूप से इटली और उसके बाद वहां से उत्तरी यूरोप में फ्रांस तक पहुंचाने में लगे हुए थे। पुलिस अब उनके आंतकवादियों के साथ संपर्को की भी तलाश कर रही है।

शिन्हुआ न्यूज एजेंसी के अनुसार ये अपराधी प्रवासियों को समुद्र के रास्ते ले जाने, जाली कागजात बनाने, उनके जाने का साधन उपलब्ध कराने के साथ ही हाउसिंग और वर्क कांट्रेक्ट तैयार करने का भी काम करते हैं। ज्यादातर प्रवासियों को सीमा से रात के समय पार कराया जाता है। इनसे अच्छी खासी रकम ली जाती है। इटली के आंतरिक मंत्री लुसियाना लेमोरजेस के अनुसार पिछले एक साल में 21 हजार ऐसे प्रवासियों को सीमा से पार कराया गया। इनमें से पांच हजार लोगों को पकड़ लिया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.