ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

अब बदलेगा खजराना गणेश का नाम-पता! BJP सांसद ने छोड़ा शिगूफा

इंदौर: भोपाल के ईदगाह हिल्स से उठी नाम परिवर्तन की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। ईदगाह हिल्स के अलावा होशंगाबाद और इंदौर के खजराना इलाके का नाम बदलने की मांग सांसद शंकर लालवानी ने कर दी है। शंकर लालवानी का कहना है कि इंदौर के प्रसिद्ध भगवान गणेश के मंदिर से इंदौर की पहचान देश और दुनिया मे है, लिहाजा लोगों की मांग को देखते हुए खजराना इलाके का नाम भी गणेश नगर या गणेश कॉलोनी होना चाहिए।

सांसद शंकर लालवानी ने कहा है कि ‘इंदौर शहर में कई क्षेत्र ऐसे हैं जो अपने मूल पहचान की जगह किसी और नाम से जाने जाते हैं, इसी तरह प्रसिद्ध गणेश भगवान के मंदिर के बीच मे खजराना आ जाता है, जबकि है वो गणेश नगर। इसलिए वहां के लोग भी चाहते हैं कि इसका नाम गणेश नगर ही किया जाए।

खजाना से बना खजराना!
पुराने इतिहासकारों के अनुसार होलकर वंशजों ने इस इलाके में स्थित एक कुएं में अपना खजाना छुपा कर रखा था। जिसके चलते धीरे धीरे खजाना से खजराना नाम पड़ गया। हालांकि कुछ इतिहासकारों का ये भी मानना है कि यहां स्थित खजराना दरगाह से इलाके का नाम खजराना पड़ा। हालांकि इतिहासकारों के इन दावों में कितनी सच्चाई है ये कहना मुश्किल है।

ईदगाह हिल्स और होशंगाबाद का नाम बदलने की भी उठ चुकी है मांग…
बता दें कि इससे पहले मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा भोपाल के ईदगाह हिल्स और होशंगाबाद जिले का नाम बदलने की मांग कर चुके हैं। उन्होंने कहा है कि ईदगाह का नाम बदलकर गुरुनानक टेकरी कर दिया जाना चाहिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.