ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

शहडोल स्वास्थ्य विभाग बड़ी लापरवाही उजागर, रास्ते में ही हो गया महिला का प्रसव, बच्चे ने तोड़ा दम

शहडोल: लाख दावों के बावजूद शहडोल संभाग में स्वास्थ्य सुविधाएं नाकाफी साबित हो रही हैं। मासूमों पर कभी बीमारी का दंश भारी है तो कभी व्यवस्थाओं की कमी, लेकिन अब प्रसव को लेकर फिर स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही उजागर हुई है।

मामला जिले के बुढ़ार अस्पताल का है। जहां प्रसव पीडा के बाद साबो बस्ती की रहने वाली रेहनतुन निशा को शनिवार सुबह बुढ़ार अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने सामान्य जांच करते हुए गर्भवती को शहडोल रेफर कर दिया। इस दौरान अस्पताल प्रबंधन ने वाहन नहीं दिया, और एंबुलेंस भी नहीं मिली। तो परिजन महिला को ऑटो से 25 किमी दूर शहडोल जिला अस्पताल ले जाने लगे। इसी दौरान रास्ते में लालपुर के नजदीक महिला की हालत बिगड़ गई। पत्नी का प्रसव हो गया, लेकिन बच्चा फंस गया। किसी तरह महिला की सास ने बच्चे को बाहर निकाला। इसके बाद पत्नी को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.