ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

आज फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आया उछाल, जानिए आपके शहर में क्या हैं दाम

नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में शनिवार को भी बढ़ोत्तरी हुई है। कीमतों में यह तेजी ओपेक देशों द्वारा जनवरी से उत्पादन में पांच लाख बैरल की बढ़ोत्तरी करने के फैसले के चलते आई है। ओपेक देशों के इस फैसले से क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी आई, जिसका असर पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर पड़ा है। देश में पेट्रोल की कीमत में शनिवार को करीब 27 पैसे और डीजल की कीमत में 25 पैसे की तेजी आई है। इस तेजी से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 83.13 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 73.32 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

देश के अन्य बड़े महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों की बात करें, तो मुंबई में शनिवार को पेट्रोल बढ़ोत्तरी के साथ 89.78 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल बढ़ोत्तरी के साथ 79.93 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। वहीं, चेन्नई में शनिवार को पेट्रोल 86 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 78.69 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है

बेंगलुरु की बात करें, तो यहां शनिवार को पेट्रोल 85.91 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 77.73 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। इसके अलावा कोलकाता में शनिवार को पेट्रोल बढ़त के साथ 84.63 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 76.89 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। वहीं, रांची में शनिवार को पेट्रोल बढ़त के साथ 82.35 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 77.60 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

बिहार की राजधानी पटना की बात करें, तो यहां शनिवार को पेट्रोल का भाव बढ़त के साथ 85.69 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 78.57 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल शनिवार को बढ़त के साथ 83.14 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 73.66 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

वहीं, चंडीगढ़ में शनिवार को पेट्रोल 80.03 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 73.06 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। उधर नोएडा में शनिवार को पेट्रोल बढ़त के साथ 83.23 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 73.74 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.