ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

शिवराज बोले- बाहरी किसान ने फसल बेची तो होगी जेल, PM मोदी के दावे पर सवाल !

भोपाल: किसान आंदोलन धीरे धीरे उग्र रुप धारण करता नजर आ रहा है। अब इसका असर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली समेत पूरे देश में देखने को मिल रहा है। विपक्ष किसानों का समर्थन करते हुए केंद्र सरकार और बीजेपी पर हमलावर है वहीं किसानों को कई बड़ी हस्तियों का समर्थन भी मिल रहा है। इसी बीच मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने किसानों के पक्ष में घोषणा करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश सरकार किसानों की पूरी फसल खरीदेगी बाहरी आया को उन्हें जेल होगी। हालांकि नए कृषि बिलों के अनुसार, किसान अपनी फसल कहीं भी बेच सकता है। शिवराज सिंह अपने इस ऐलान के बाद घिरते नजर आ रहे हैं।

गुरुवार को सीएम ने कहा कि हमने तय किया है कि राज्य में किसानों की जितनी पैदावार होगी उतनी खरीद ली जाएगी। लेकिन अगर बाहर से कोई आया, अगल-बगल के राज्यों से बेचने या बेचने का प्रयास भी किया तो उसका ट्रक राजसात करवाकर उसे जेल भिजवा दिया जाएगा। इतना ही नहीं सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा किसानों का विरोध किया है। वे व्यथित हैं, वे कुछ अराजकता की तलाश कर रहे हैं। यह वही कांग्रेस थी जिसने नीमच और मंदसौर में किसानों को उकसाया और हिंसा की। हम मध्य प्रदेश में किसी भी कीमत पर कांग्रेस को ऐसा नहीं करने देंगे।

सीएम ने आगे कहा कि कमलनाथ सरकार में किसानों को बीमा योजना, प्रधानमंत्री सम्मान निधि समेत कई योजनाओं का पैसा नहीं दिया गया। वर्तमान सरकार ने कोरोना संकट के बीच भी किसानों के कल्याण के लिए 23, 600 करोड़ से अधिक की राशि जारी की है। बता दें कि नए कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब-हरियाणा समेत कई राज्यों के किसान 10 दिन से दिल्ली हरियाणा के सिंघु बार्डर पर डेरा लगाए बैठे हैं। किसानों ने केंद्र सरकार को घेरने के लिए दिल्ली चलो मार्च की शुरुआत की है। किसानों की मांग है कि नए कृषि कानून को या तो सरकार वापिस ले या फिर इसमें सुधार करें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.