ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

नहीं हो सका गृहमंत्री का कोरोना वैक्सीन का ट्रायल, वैक्सीनेशन क्राइटेरिया में हुए फेल

भोपाल: मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा कोरोना वैक्सीन ट्रायल देने में असफल रहे। वे आज आइसीएमआर और भारत बायोटेक द्वारा तैयार की जा रही वैक्सीन की कैटेगरी 2 का ट्रायल देने पीपुल्स मेडिकल कॉलेज भानपुर पहुंचे थे। लेकिन वैक्सीन ट्रायल की मॉनीटरिंग बहुत सख्त होने के कारण वे इसमें सफल न हो पाए। गृहमंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कोरोना वैक्सीन ट्रायल का सरलीकरण होना चाहिए

गृहमंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि क्योंकि उनके पत्नी और बच्चों को पहले कोरोना हो चुका है इसलिए उनका कोरोना वैक्सीन नहीं हो पाया। दूसरा बड़ा कारण बताते हुए कहा कि कोरोना वैक्सीन का ट्रायल इतना टफ है कि इसका सरलीकरण होना चाहिए। मैं फिट नहीं बैठा, इसकी पीड़ा है। गृह मंत्री ने कहा कि एक साल की मॉनिटरिंग, टेलीफोनिंग आदि बहुत असहज है। इसलिए मैं वालंटियर नहीं बन सका। वहीं उन्होंने कहा कि मुझमें समाज सेवा थी, यदि हम जैसे लोग आगे आएंगे तो दूसरे लोग भी प्रेरित होंगे। लेकिन मैं इसमें सफल नहीं हो पाया।

मेडिकल कॉलेज के डीन कर्नल अनिल दिक्षित ने बताया कि आईसीएमआर की गाइडलाइन अनुसार वैक्सीनेशन के वॉलिंटियर के लिए आवश्यक है कि उसके किसी निकट परिजन को कोविड-19 नहीं होना चाहिए। गृहमंत्री की काउंसलिंग की गई, जिसमें पाया गया कि उनके परिवार के कुछ सदस्य कोरोना संक्रमित हो चुके हैं इसलिए उनका वैक्सीनेशन नहीं किया जा सका।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.