ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

देश में बढ़ती ठंड के बीच छाई स्मॉग की चादर, जानें मौसम का ताजा हाल

नई दिल्ली। देश में इस वक्त सर्दी बढ़ती जा रही है कई राज्यों में सामान्य से भी कम हो रहे तामपान को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि देशवासियों को इस बार ठंड ज्यादा झेलनी पड़ सकती है। मौसम के शुष्क होने और शीत लहर में कमी होने के चलते अधिकतर मैदानी इलाकों का तापमान बढ़ा है। हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में लगातार बर्फबारी हो रही है। तो दक्षिण भारत में निवार तूफान के बाद बुरेवी तुफान को लेकर लगातार चेतावनी दी जा रही है। इस तूफान के चलते तमिलनाडु और केरल में अलर्ट भी जारी किया गया है।

इन इलाकों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी शुक्रवार को यह तूफान 90 किलोमीटर तक की रफ्तार पकड़ सकता है। ऐसे में दक्षिण तमिलनाडु के कई जिले और केरल के निकटवर्ती जिले प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने कई स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी है।

राजधानी दिल्ली में स्मॉग से हुई सुबह

तो वहीं बात देश की राजधानी दिल्ली की करें तो यहां पर आज सुबह की शुरुआत स्मॉग के साथ हुई है। बुराड़ी इलाके में छाई धुंध से लोगों को दिकक्तों का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आने वाले दिनों में तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है और आज ही के तरह सुबह के समय आसमान में धुंध और कोहरा छाए रहने का अनुमान है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 8 दिसंबर तक दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं बिहार और झारखंड में आसमान खुला हुआ है आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ने का अनुमान है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार दिल्ली में 4 दिसंबर से 7 दिसंबर के बीच एयर क्वालिटी गंभीर श्रेणी में पहुंच सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.