ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

भारत के सामने दो चुनौतियां, नौसेना मुकाबला करने के लिए पूरी तरह तैयार: नेवी चीफ

नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह  ने एक बार फिर दोहराया कि भारत  हर चुनौती का समाना करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना इस समय दो चुनौतियों का सामना कर रही है लेकिन परीक्षा की इन घड़ियों में मजबूती से डटे रहने के लिए हम दृढ़ संकल्पित है।

LAC को बदलने की कोशिश कर रहा चीन 
नेवी चीफ ने कहा कि चीन एलएसी को बदलने की कोशिश कर रहा है। इसी दौर में कोरोना का भी खतरा है, इन दोनों के लिए हम पूरी तरह तैयार है।चीन से मिल रही चुनौतियों से निपटने परकरमबीर सिंह ने कहा कि हम जो भी कर रहे हैं, वह सेना और भारतीय वायु सेना के साथ समन्वय बना के कर रहे हैं। उन्हाेंने बताया कि  हिंद महासागर में अतिक्रमण (चीनी जहाजों द्वारा) की स्थिति से निपटने के लिए हमारे पास एक एसओपी है।

चार महिला अफसर शिप्स पर तैनात 
नौसेना प्रमुख ने बताया कि भविष्य में हम 43 युद्धपोत और सबमरीन्स बनाने जा रहे हैं। इनमें से 41 भारत में ही तैयार किए जाएंगे। इनमें एक एयरक्राफ्ट कैरियर भी शामिल है। भारतीय नौसेना ने अपनी चार महिला अफसरों को नवंबर में शिप्स पर तैनात किया था। इनके अलावा दो महिला अफसर मालदीव और रूस में तैनात हैं।

तीन चीनी युद्धपोत हिंद महासागर क्षेत्र में
करमबीर सिंह ने बताया कि हमने सेना और भारतीय वायु सेना की आवश्यकता पर विभिन्न स्थानों पर पी-8 आई विमान तैनात किए हैं। इसके अलावा, हमने उत्तरी सीमाओं पर हेरोन निगरानी ड्रोन तैनात किए हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में तीन चीनी युद्धपोत हिंद महासागर क्षेत्र में हैं। चीन एंटी-पायरेसी पैट्रोल को लेकर 2008 से तीन जहाजों का रखरखाव कर रहा हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.