ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

किसान आंदोलन के समर्थन में उतरे MP के किसान, 6 महीने का राशन लेकर दिल्ली रवाना

ग्वालियर: केंद्र के कृषि बिलों का विरोध अब मध्य प्रदेश में भी देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के डबरा के कई किसान पंजाब-हरियाणा के किसानों के द्वारा चलाए जा रहे दिल्ली चलों आंदोलन में सम्मिलित होने के लिए आज दिल्ली जाएंगे। डबरा से सैकड़ों किसान घरसौदी गुरुद्वारे से होते हुए ट्रैक्टर ट्रॉलिओं पर 6 महीने का खाने का राशन साथ लेकर दिल्ली में किसानों का समर्थन करने के लिए रवाना हो रहे हैं

किसानों का कहना है कि हम केंद्र के नए कृषि बिलों का विरोध करते हैं। मोदी सरकार या तो इन कानूनों को वापिस ले या फिर इनमें सुधार करें। हम पंजाब- हरियाणा के लाखों किसानों का समर्थन करते हैं और दिल्ली में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।

हालांकि इस दौरान ग्वालियर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के ने उन्हें समझाइस भी दी लेकिन वे नहीं माने। सैंकड़ों किसान घरसौदी गुरुद्वारे में इक्ट्ठे होकर डबरा होते हुए किसान दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस दौरान किसानों के काफिले पर पुलिस पैनी नजर रखे हुए है।

आपको बता दें कि कृषि कानून के मुद्दे पर मंगलावार को आंदोलनरत किसानों और सरकार के बीच हुई वार्ता बेनतिजा रही। इसके बाद भी किसानों का गतिरोध जारी है। हालांकि किसानों से चर्चा के दौरान सरकार ने कृषि कानूनों पर चर्चा के लिए समिति बनाने का सुझाव रखा, लेकिन किसानों ने इस प्रस्‍ताव को ठुकरा दिया है। दोनों पक्षों के बीच अगली बैठक गुरुवार को होना तय हुआ है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.