ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

नवंबर में 1.05 लाख करोड़ रुपये का जीएसटी संग्रह, वित्त मंत्रालय ने दी जानकारी

नई दिल्ली। नवंबर में भी वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा रहा। वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक नवंबर, 2020 में वस्तु एवं सेवा कर के रूप में सरकार को 1,04,963 करोड़ रुपये की आमदनी हुई। इसमें CGST के रूप में सरकार को 19,189 करोड़ रुपये की आमदनी हुई। वहीं, SGST के रूप में सरकार ने 25,540 करोड़ रुपये जुटाए। IGST के रूप में सरकार को 51,992 करोड़ रुपये की आमदनी हुई। वहीं, सेस के जरिए सरकार को 8,242 करोड़ रुपये की आय हुई है।

इससे पहले अक्टूबर में 1.05 लाख करोड़ रुपये का जीएसटी संग्रह हुआ था। चालू वित्त वर्ष में नवंबर लगातार दूसरा महीना रहा, जब जीएसटी संग्रह एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा रही। इस साल नवंबर में पिछले साल नवंबर की तुलना में 1.4 फीसद ज्यादा जीएसटी कलेक्शन हुआ। पिछले साल नवंबर में 1,03,491 करोड़ रुपये का जीएसटी संग्रह हुआ था।

वित्त मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ”जीएसटी राजस्व में रिकवरी के ट्रेंड के मुताबिक नवंबर 2020 में जीएसटी से आमदनी पिछले साल के समान महीने के मुकाबले 1.4 फीसद ज्यादा रही।”

वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान 12 में से आठ माह में जीएसटी कलेक्शन एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा रहा। हालांकि, चालू वित्त वर्ष में लॉकडाउन के असर के चलते जीएसटी से होने वाली आमदनी पर असर पड़ा है।

अप्रैल में जीएसटी से 32,172 करोड़ रुपये, मई में 62,151 करोड़ रुपये, जून में 90,917 करोड़ रुपये, जुलाई में 87,422 करोड़ रुपये, अगस्त में 86,449 करोड़ रुपये, सितंबर में 95,480 करोड़ रुपये, अक्टूबर में 1,05,155 करोड़ रुपये और नवंबर में 1,04,963 करोड़ रुपये का जीएसटी संग्रह हुआ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.