ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीरः डीडीसी चुनाव के दूसरे चरण में हुआ 48 फीसदी से अधिक मतदान

जम्मू कश्मीर में मंगलवार को जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव के दूसरे चरण में 48.62 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान शांतिपूर्ण रहा। राज्य के चुनाव आयुक्त के के शर्मा ने यहां संवाददाताओं को बताया कि जम्मू क्षेत्र में 65.54 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि कश्मीर घाटी में 33.34 प्रतिशत मतदान हुआ। कश्मीर में बांदीपुरा जिले में सबसे ज्यादा 69.66 प्रतिशत मतदान हुआ।

पहले चरण में 28 नवंबर को 51.76 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसमें जम्मू खंड में 64.2 प्रतिशत और कश्मीर खंड में 40.65 प्रतिशत मतदान हुआ। पिछले साल अगस्त में जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म किए जाने और राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों में बांटने के बाद यह पहला बड़ा चुनाव है। पुंछ में मंगलवार को सबसे ज्यादा 75 प्रतिशत मतदान हुआ।

जम्मू कश्मीर के 280 क्षेत्रों में से दूसरे चरण में कश्मीर में 25 और जम्मू खंड में 18 क्षेत्रों के लिए मतदान हुआ। पहले चरण में कश्मीर में 25 और जम्मू खंड में 18 समेत 43 डीडीसी क्षेत्रों के लिए मतदान हुआ था। शर्मा ने बताया, ‘‘दूसरे चरण में कुल मिलाकर 48.62 प्रतिशत मतदान हुआ।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.