ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

कोरोना नियमों का उल्लंघन करने वालों को ‘फ्री मास्क’ देगी BMC, लेकिन इतने का लगेगा जुर्माना

मुंबई के निवासियों को कोरोना वायरस संबंधी उचित व्यवहार के लिए प्रेरित करने की खातिर बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने उन लोगों को नि:शुल्क मास्क वितरित करने का फैसला किया है जो सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क के दिखेंगे। हालांकि दूसरी ओर, नगर निकाय मास्क पहनने के नियम का पालन नहीं करने वालों से 200 रूपये का जुर्माना भी वसूलेगा।

बीएमसी ने रविवार को एक विज्ञप्ति में बताया कि उसने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने के कारण अप्रैल से लेकर 28 नवंबर तक 4.85 लाख लोगों के खिलाफ कार्रवाई की तथा उनसे जुर्माने के रूप में 10.7 करोड़ रूपये वसूले। बीएमसी ने कहा कि जुर्माना अदा करने के बाद जब व्यक्ति बिना मास्क के आगे बढ़ जाता है तो कोविड-19 रोकथाम संबंधी प्रोटोकॉल का उद्देश्य पूरा नहीं होता अत: च्च्उन्हें नि:शुल्क मास्क दिए जाएंगे और जुर्माने के रूप में 200 रूपये वसूले जाएंगे। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक रविवार तक मुंबई में कोरोना वायरस के कुल 2,82,821 मामले सामने आ चुके हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.