ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

नेपाल से मध्यप्रदेश ले आई फेसबुक की दोस्ती, अपने प्रेमी से मिलने मध्यप्रदेश पहुंची किशोरी

सीहोर: नेपाल की 16 वर्षीय एक लड़की फेसबुक पर बने अपने मित्र से मिलने के लिए मध्यप्रदेश में सीहोर जिले के आष्टा पहुंच गई। जिसकी जानकारी पुलिस ने रविवार को दी। एसडीओपी मोहन सारवान ने बताया कि नेपाल की किशोरी विगत दो वर्षों से मध्यप्रदेश में सीहोर जिले के आष्टा स्थित मुबारिकपुर मांडली निवासी 20 वर्षीय एक युवक के साथ चैटिंग के जरिए संपर्क में थी, और वह शनिवार को उससे मिलने के लिए नेपाल से आष्टा पहुंच गई।

उन्होंने बताया कि किशोरी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार वह नेपाल से भारत हवाई मार्ग से आई और उसके बाद बस सहित यातायात के विभिन्न साधनों का उपयोग करते हुए सड़क मार्ग से आष्टा पहुंची। सारवान ने बताया कि जिस युवक से इसकी फेसबुक पर दोस्ती हुई है, वह आष्टा में एक मेडिकल स्टोर पर कार्य करता है। उन्होंने कहा कि इस युवक ने पुलिस को बताया कि यह किशोरी उससे मिलने के लिए नेपाल से आष्टा आई है। उन्होंने कहा, ‘कोविड-19 जांच के बाद किशोरी को आष्टा से करीब 80 किलोमीटर दूर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया है। किशोरी के परिजन को भी इसकी सूचना दे दी गई है और यह समिति उसे वापस नेपाल भेजने का बंदोबस्त कर रही है।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.