ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

शहडोल में 6 बच्चों की मौत के बाद गर्माई सियासत, CM शिवराज ने बुलाई अपात बैठक

भोपाल: मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के कुशाभाऊ में बच्चों की लगातार हो रही मौत के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपात बैठक बुलाई है। बीते 48 घंटे में 6 बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप की स्थिति है। वहीं मामले को लेकर CMHO ने जांच के आदेश दिए हैं। 
​​​​​​​

दरअसल संभाग के सबसे बड़े कुशाभाऊ ठाकरे जिला अस्पताल में 48 घंटे के अंदर एक के बाद एक 6 नवजात बच्चों की मौत हो गई।  नवजातों की मौत की खबर लगते ही शहडोल से लेकर भोपाल तक हड़कंप मच गया है। बच्चों के मौत के मामले को लेकर अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है। अस्पताल प्रबंधन लगातार बच्चों की मौत के मामले को छिपाने का प्रयास कर रहा था। 48 घंटे के अंदर पहले जिन बच्चों की मौत हुई। उनमें से बुढ़ार के अरझूली का 4 माह का बच्चा पुष्पराज, सिंहपुर के बोडरी का 3 माह का बच्चा राज कोल, 2 माह का प्रियांश, व उमरिया जिले के 3 दिन की निशा, सोहागपुर अंतर्गत ग्राम कटहरी के मुकेश बैगा की 3 माह की बच्ची काजल शामिल है। इस घटना को जिला अस्पताल प्रबंधन लगातार छिपाने का प्रयास कर रहा था। वहीं मृत बच्चों के परिजन बच्चों की मौत के लिए अस्पताल प्रबंधन को जिम्मेवार ठहरा रहे है।

वहीं 6 बच्चों की मौत के बाद कांग्रेस ने भी सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। शहडोल जिला कांग्रेस कमेटी आईटीसेल द्वारा बच्चों के मौत के मामले को लेकर CMHO राजेश पांडेय को जिम्मेदार ठहराते हुए मृत बच्ची का शव लेकर उनके परिजनों के साथ जिला अस्पताल के मुख्य द्वार पर विरोध करते रहे। तो वहीं सीएम शिवराज ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए अपातकाल बैठक बुलाई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.