ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

CM शिवराज से मुलाकात से पहले सिंधिया का बड़ा बयान, कांग्रेस पर भी साधा निशाना

भोपाल: प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार से पहले BJP सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बड़ा बयान दिया है। CM शिवराज सिंह चौहान से होने वाली बैठक को लेकर सिंधिया ने कहा है कि वे मंत्रिमंडल को लेकर बैठक नहीं कर रहे हैं। बल्कि ये तो सीएम शिवराज का विशेषाधिकार है। इसके साथ ही सिंधिया ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा है।

मीडिया से बात करते हुए सिंधिया ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि, कांग्रेस में जो अंदर का खेल है वो अब बाहर आ रहा है। यही कांग्रेस की पृष्ठभूमि रही है और आज यह उजागर हो कर बाहर आ रही है। CM शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात को लेकर उन्होंने कहा है कि उनकी शिवराज से विकास के मुद्दों पर बात होगी।

तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह भी रहे मौजूद…
भोपाल आगमन पर सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ शिवराज सरकार में मंत्री गोविंद सिंह और तुलसी सिलावट भी मौजूद रहे। बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ सीएम शिवराज की ये बैठक 19 नवंबर को होने वाली थी, लेकिन इसी दौरान शिवराज के ससुर घनश्याम दास मसानी के निधन के चलते ये बैठक नहीं हो पाई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.