ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

विराट की गैरमौजूदगी में मैं रहाणे नहीं इस खिलाड़ी को भारत का कप्तान चुनता- माइकल क्लार्क

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन-तीन मैचों की वनडे व टी20 सीरीज के बाद टीम इंडिया को चार मैचों की टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेना है। इस टेस्ट सीरीज के पहले मैच के बाद विराट कोहली भारत वापस आ जाएंगे। इस वक्त टेस्ट टीम के उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे हैं और विराट के नहीं रहने पर वही टेस्ट टीम की कप्तानी भी करेंगे। अब ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने बताया है कि अगर विराट ना हों तो रहाणे नहीं इस खिलाड़ी को टेस्ट टीम की कप्तानी देनी चाहिए।

क्लार्क ने कहा कि, अगर में ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम का चयन करता और मुझे पता होता कि विराट पहले टेस्ट के बाद नहीं खेलेंगे तो मैं कप्तान के तौर पर रोहित शर्मा का चयन करता। मुझे लगता है कि विराट कोहली के नहीं होने पर रोहत शर्मा को भारत की कप्तानी करने की जरूरत है। उन्होंने रोहित के बारे में कहा कि उनकी कप्तानी और लीडरशिप लाजवाब है। एक बार फिर से उन्होंने आइपीेएल में अपनी कप्तानी को साबित किया और पांचवीं बार टीम को खिताब दिलाया। उन्हें पता है कि किस तरह से टीम को लीड करना है।

क्लार्क ने कहा कि अगर विराट कोहली टीम में नहीं हैं तो रोहित शर्मा को ही हर प्रारूप में टीम का कप्तान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि विराट के जाने के बाद उन्हें नंबर छह पर खेलना चाहिए और कप्तानी करनी चाहिए। वहीं उन्होंने रहाणे के बारे में कहा कि मैं इस खिलाड़ी को काफी पसंद करता हूं। वो शानदार खिलाड़ी है और उसकी कप्तानी भी काफी अच्छी है। तकनीकी तौर पर वो काफी अच्छा कप्तान है और भारत के लिए वो अच्छा करेगा।

उन्होंने कहा कि, ये रहाणे के लिए एक अच्छा अवसर है और अगर विराट के नहीं रहते भारत ने ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट सीरीज में हरा दिया तो ये एक कमाल की उपलब्धि होगी। भारत के पास अच्छे खिलाड़ियों की कमी नहीं है और उन्हें विश्वास करना होगा कि वो काफी शानदार हैं जो कंगारू टीम को हरा सकते हैं। आपको बता दें कि रोहित टेस्ट सीरीज में खेलेंगे या नहीं इसका फैसला 11 दिसंबर को होगा। फिलहाल वो पहले दो टेस्ट से बाहर हैं। भारत व ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 17 दिसंबर से होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.