ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

स्टीव स्मिथ ने भारत के खिलाफ ठोका लगातार दूसरा तूफानी शतक, बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। Steve Smith Century: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में कंगारू बल्लेबाज स्टीव स्मिथ एक अलग ही लय में नजर आ रहे हैं। पहले मैच में स्टीव स्मिथ ने तूफानी शतक ठोका था और इसके बाद भारतीय टीम के पास उनके खिलाफ प्लान बनाने का मौका था, लेकिन स्मिथ ने भारत की सारी योजनाओं पर पानी फेर दिया और लगातार दूसरा तूफानी शतक ठोक दिया।

तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में भी स्टीव स्मिथ के बल्ले से तूफानी शतकीय पारी खेली। दाएं हाथ के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने 62 गेंदों में 13 चौके और 2 छक्कों की मदद से 11वां शतक पूरा किया। इस दौरान उनका स्ट्राइकरेट 161.29 का था। इससे पहले इसी मैदान पर खेले गए मैच में उन्होंने 66 गेंदों में 11 चौके और 4 छक्कों की मदद से 105 रन की पारी खेली। उस मैच में उनका स्ट्राइकरेट 159.09 का था।

इस मुकाबले में स्मिथ 64 गेंदों में 14 चौके और 2 छक्कों की मदद से 104 रन बनाकर आउट हुए। उनको हार्दिक पांड्या ने अपना शिकार बनाया, लेकिन इससे पहले स्मिथ ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज वनडे शतक पूरा किया। इस मैच से पहले इसी मैदान पर खेले गए मैच में भी उन्होंने 62 गेंदों में ही शतकीय पारी खेली थी और कंगारू टीम के लिए सबसे तेज शतक बनाने के मामले में वे तीसरे नंबर पर पहुंचे थे। भारत के खिलाफ लगातार तीन वनडे शतक जड़ने वाले वे ऑस्ट्रेलिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

भारत के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में उन्होंने विव रिचर्ड्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रिचर्ड्स ने 11 शतक भारत के खिलाफ लगाए थे, जबकि स्मिथ ने अब 12 शतक लगा दिए हैं। हालांकि, वे रिकी पोंटिंग से पीछे हैं, जिन्होंने टेस्ट और वनडे क्रिकेट में भारत के खिलाफ 14 शतक जड़े हैं। कुमार संगकारा ने भी भारत के खिलाफ 11 शतक जड़े हैं। हैरान करने वाली बात ये है कि स्मिथ ने 11 वनडे शतकों में से 5 शतक भारत के खिलाफ जड़े हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.