ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

पीएम मोदी ने निवार से हुए नुकसान का लिया जायजा, मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये की आर्थिक मदद का किया एलान

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्‍वामी से चक्रवात निवार से हुए नुकसान के बारे में जानकारी ली और राज्‍य में ताजा हालात की समीक्षा की। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने घोषणा की है कि तूफान की वजह से जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दी जाएगी।

Image

इस बीच भीषण निवार तूफान शुक्रवार सुबह कमजोर पड़कर आंध्र प्रदेश के दक्षिण तटीय क्षेत्र तथा इससे लगे मध्य बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब के क्षेत्र में बदल गया। मौसम विभाग के अनुसार निवार से जुड़ा चक्रवाती प्रवाह समुद्र तल से 4.5 किलोमीटर ऊपर तक पहुंच गया है। यह अगले 12 घंटे में उत्तर की ओर बढ़ कर और कमजोर पड़ेगा।मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी तथा दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में अगले 12 घंटे तक मौसम खराब रहने और मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.