ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

देश का दूसरा सीरो सर्वे, अगस्त तक भारत में 7.43 करोड़ लोग हो चुके थे कोरोना संक्रमित

नई दिल्ली। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) ने दूसरे राष्ट्रीय सीरो सर्वे में कहा है कि देश में 10 वर्ष से अधिक उम्र के लगभग 7.43 करोड़ लोग इस साल अगस्त तक कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके थे। आइसीएमआर के अनुसार, इनमें सबसे अधिक लोग शहरी झुग्गी-झोपड़ी वाले इलाकों में थे। इसके बाद गैर झुग्गी-झोपड़ी वाले और ग्रामीण इलाकों में मिले।

लैंसेट ग्लोबल हेल्थ में प्रकाशित सर्वेक्षण परिणामों के अनुसार भारत में 10 साल से कम आयु के लोगों पर किए गए सीरो सर्वे से पता चला है कि आबादी का एक बड़ा हिस्सा कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आने के मामले में अतिसंवेदनशील है। रिपोर्ट में कहा गया है, भारत के अधिकतर राज्यों में संक्रमण का प्रसार तब तक जारी रहने की आशंका है, जब तक सामूहिक रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लक्ष्य को हासिल नहीं कर लिया जाता।

अब यह काम प्राकृतिक तरीके से संक्रमण से हो या टीकाकरण से। रिपोर्ट के अनुसार, अगस्त 2020 तक 10 साल या उससे अधिक आयु के लगभग 15 लोगों में से एक व्यक्ति सार्स-सीओवी-2 के संक्रमण की चपेट में था। मई और अगस्त 2020 के बीच संक्रमण के प्रसार में 10 गुणा तक वृद्धि हुई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.