ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

गृह मंत्री ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने को लेकर गठित समिति की पहली बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्‍ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को देश की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के लिए गठित की गई नेशनल इंप्लीमेंटेशन कमिटी यानी एनआईसी (National Implementation Committee, NIC) की पहली बैठक की अध्यक्षता की। शाह ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए नेशनल इंप्लीमेंटेशन कमिटी की पहली बैठक की आज अध्यक्षता की।

मालूम हो कि सरकार साल 2022 में आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने की योजना पर काम कर रही है। इस बैठक में केंद्रीय वित मंत्री निर्मला सीतारमण, संस्कृति मंत्री प्रह्लाद पटेल, कैबिनेट सचिव राजीव गौबा, केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला शामिल हुए।

शाह ने इससे पहले मंगलवार को कुछ राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक की थी। इस बैठक में उन राज्यों को शामिल किया गया जहां कोरोना संक्रमण के मामलों में बढोतरी देखी जा रही है। इस बैठक में शाह ने मुख्यमंत्रियों को कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर तीन टागरेट दिए थे।

गृह मंत्री ने कहा था कि सभी मुख्यमंत्री अपने राज्यों में कोरोना से होने वाली मौतों की दर को एक फीसद से कम और नए मामलों की दर पांच फीसद से ऊपर ना जाने के लिए उचित कदम उठाएं। यही नहीं उन्‍होंने मुख्यमंत्रियों को रेड जोन वाले इलाकों में हर हफ्ते अधिकारियों का दौरा कराने की भी सलाह दी। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्रियों से चौतरफा तैयारी की अपील की।

प्रधानमंत्री ने वैक्‍सीन आने को लेकर लगाई जाने वाली अटकलों पर कहा कि इस बारे में अभी निश्चित रूप से कोई तिथि नहीं दी जा सकती है। पीएम मोदी ने साफ कर दिया गया कि वैज्ञानिक उसकी गुणवत्ता, क्षमता और सुरक्षा को परखने के बाद ही किसी वैक्‍सीन को देश में इजाजत दी जाएगी। वैक्सीन प्राथमिकता के आधार पर पहले किसे लगाई जाएगी इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह मसला राज्यों के साथ मिलकर तय किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.