ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

MP सरकार का बड़ा फैसला, धार्मिक स्थलों पर नहीं फिल्माए जा सकेंगे डर्टी सीन, शूटिंग की होगी रिकॉर्ड

भोपाल: मध्य प्रदेश में नेटफ्लिक्स के वेब सीरीज के ‘ए सूटेबल बॉय’ को लेकर बवाल बढ़ता जा रहा है। सरकार भी इसे लेकर अब सख्त है। एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने साफ कर दिया कि धार्मिक स्थानों में किसी भी तरह की अश्लीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी धार्मिक स्थलों पर शूटिंग के दौरान आपत्ति जनक शूटिंग पर रोक लगा दी है। साथ ही आपत्तिजनक शूटिंग करने पर डायरेक्टर को दोषी मानते हुए कड़ी कार्रवाई करने का प्रावधान किया गया है।

बता दें कि इससे पहले वेब सीरीज ‘ए सूटेबल बॉय’ में आपत्तिजनक दृश्यों के लिए ओटीटी प्लेटफॉरम नेटफ्लिक्स के प्रबंधन से जुड़ीं मोनिका शेरगिल और अंबिका खुराना के खिलाफ रीवा के सिविल लाइंस थाने में धारा 295 ए के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

गौरतलब है कि ओटीटी प्लेटफार्म के नेटफ्लिकिस की वेब सीरीज ए सूटेबल बॉय की शूटिंग महेश्वर घाट पर हुई है। जहां महेश्वर में विशाल शिव मंदिर में फिल्म में चुंबन दृश्य दर्शाया गया इस दौरान बैकग्राउंड में आरती का म्यूजिक बज रहा है। इसी दृश्य को लेकर विवाद है। जिसे लेकर सबसे पहले बीजेपी के नेता गौरव तिवारी ने रीवा में इसकी शिकायत की थी। जिस पर एक के बाद एक एक्शन लिए जा रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.