ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

पहाड़ों में बर्फबारी ने गिराया मैदानी इलाकों का पारा, शीत लहर और ठिठुरन वाली ठंड शुरू

नई दिल्ली। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों का पारा भी गिर रहा है। राजधानी दिल्ली, पंजाब और उत्तर प्रदेश समेत कई मैदानी इलाकों में शीत लहर और ठिठुरन वाली ठंड ने दस्तक दे दी है। कई मैदानी राज्यों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। वहीं, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड में बर्फबारी का दौर जारी है, जिसके चलते यातायात भी प्रभावित हो रहा है, कई नेशनल हाईवे बंद कर दिए गए हैं। इसके अलावा मैदानी इलाकों में बारिश के कारण शीत लहर और ठिठुरन वाली ठंड शुरू हो गई है, जिसके साथ लोगों की परेशानियां भी बढ़ गई हैं।

दिल्ली में गिरा पारा

भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) के अनुसार, दिल्ली के तापमान में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। हालांकि पिछले दो दिनों के मुकाबले मंगलवार को लोगों को तापमान में थोड़ी सी राहत मिली है। कल राजधानी में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सल्सियस और अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि आज धुंध और नमी के साथ दिन की शुरूआत हुई और दिन में लोगों को धूप नहीं मिलने की आशंका है। दोपहर में बादल छाए रहने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में बढ़ी ठंड

पूर्वांचल में पछुआ हवाओं के साथ ठंड और गलन भी बढ़ रही है। सोमवार को यहां सुबह-शाम के साथ ही रात को भी पारा गिर रहा है। मौसम विज्ञानियों ने बताया है कि पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर पूर्वांचल तक आने के कारण गलन वातावरण में बढ़ गई है। सोमवार को पहली बार उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। कानपुर में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 8.8 जबकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके अलावा मेरठ में भी मंगलवार को सर्द हवाओं के साथ ठंड की शुरूआत हुई।

पंजाब में शीतलहर का सिलसिला जारी

पंजाब में भी ठंड ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मंगलवार को भी यहां शीत लहर का सिलसिला जारी है। दिन में भी लोगों को ठंड से निजात मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। इसके अलावा चंडीगढ़ में भी मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि बारिश के कारण तापमान में गिरावट आ सकती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.