ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

शिवशंकर की जमानत याचिका पर केरल हाई कोर्ट में दो दिसंबर सुनवाई

कोच्चि। केरल हाई कोर्ट दो दिसंबर को मुख्यमंत्री कार्यालय के पूर्व प्रिंसिपल सचिव एम. शिवशंकर की जमानत याचिका पर सुनवाई करेगा। पूर्व अधिकारी केरल में राजनयिक चैनल से सोना तस्करी से संबंधित मनी लांड्रिंग मामले में 28 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में हैं। मनी लांड्रिंग मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कर रहा है।

इससे पहले ईडी ने कहा था कि तस्करी मामले की मुख्य आरोपित स्वप्ना सुरेश ने बताया था कि शिवशंकर और मुख्यमंत्री कार्यालय में उनकी टीम को सोना तस्करी की पूरी जानकारी थी। आर्थिक अपराध वाचडाग ने इससे पहले कोर्ट में सुनवाई के दौरान दलील दी थी कि उसके पास यह मानने का पूरा कारण है कि स्वप्ना सुरेश एक मोहरा थी और शिवशंकर सोना तस्करी के असली लाभ उठाने वाले व्यक्ति थे। इसके विपरीत पूर्व अधिकारी ने दलील थी कि उनपर कुछ राजनीतिक टारगेट का नाम लेने का दबाव था और इन्कार करने पर उन्हें मनी लांड्रिंग के तहत आरोपित बनाया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.