ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

इंदौर में कोरोना की तीसरी लहर, रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना की तीसरी लहर शुरू हो गई है। शनिवार को अब तक के सर्वाधिक 546 नए मरीज मिले हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर और भोपाल सहित पांच जिलों में रात के कर्फ्यू की घोषणा की है। नाइट कर्फ्यू शनिवार 21 नवंबर से शुरू हो चुका है, जो रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छूट दी गई है।

इंदौर ने पहली बार एक दिन में 500 से अधिक मरीजों की संख्या को पार किया है। इसके पहले 1 अक्टूबर को एक दिन में सर्वाधिक 495 मरीज मिले थे। शनिवार को संक्रमण से तीन लोगों की मौत हुई। अभी तक कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 732 हो चुकी है, जबकि कुल मामलों की संख्या 37,661 हो गई है।

सीएमएचओ डॉ. प्रवीण जडि़या के मुताबिक ज्यादा मरीज मिलना चिंताजनक है। हालांकि बताया जा रहा है कि पिछले दिनों कुछ निजी लैब ने अपना कोविड जांच का डाटा अपलोड नहीं किया था। उसे भी अब अपलोड किए जाने से मरीजों की संख्या में एकाएक बढ़ोतरी दिख रही है। शनिवार को कोरोना संदिग्ध 5255 मरीजों के सैंपल जांचे गए, जिनमें से 546 पॉजिटिव आए।

शनिवार देर रात जारी बुलेटिन के मुताबिक अब तक 4 लाख 67 हजार 41 सैंपलों की जांच की जा चुकी है, इनमें से 37661 पॉजिटिव पाए गए। शनिवार को 113 मरीज हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किए गए। अब तक स्वस्थ होकर घर जाने वालों की संख्या 34 हजार 104 हो चुकी है। फिलहाल 2825 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का इलाज चल रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.