ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

अमेरिका: ट्रंप के बड़े बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर हुए कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया क्वारंटाइन

न्यूयॉर्क। अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उनके प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि डोनाल्ड ट्रंप जूनियर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वह ट्रंप परिवार में कोरोना संक्रमित होने वाले चौथे सदस्य हैं। इससे पहले राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया भी कोरोना संक्रमित हुए थे।

एक प्रवक्ता के अनुसार 42 साल के डोनाल्ड ट्रंप जूनियर से पहले डोनाल्ड ट्रंप, उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप और उनके बेटे बैरन अमेरिका में चुनाव से ठीक एक महीने पहले अक्टूबर में कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वाल्टर रीड सैन्य अस्पताल में तीन दिन बिताए, जहां उनका दवाओं के कॉकटेल के साथ इलाज किया गया था जबकि मेलानिया ट्रंप व्हाइट हाउस में ही रहीं और ठीक हुईं। इसके अलावा डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की प्रेमिका किम्बर्ली गिलफॉयल भी इस साल गर्मियों में कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.