ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

प्रदूषित हवा से परेशानी के कारण राहुल गांधी के साथ प्रवास पर गोवा गईं सोनिया

नई दिल्ली। राजधानी के दमघोटू वातावरण से बढ़ी सांस की दिक्कत से परेशान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कुछ दिनों के लिए दिल्ली से बाहर रहेंगी। अस्थमा की चुनौती से जूझ रहीं सोनिया को डाक्टरों ने राजधानी के प्रदूषित मौसम से कुछ दिनों के लिए दूरी बनाने की सलाह दी है। डाक्टरों की इस सलाह पर ही कांग्रेस अध्यक्ष शुक्रवार को गोवा के प्रवास पर गईं। साथ में राहुल गांधी गए हैं।

चेन्नई और गोवा को लेकर अटकलें थीं। आखिरी फैसला गोवा को लेकर हुआ। इन दोनों जगहों का मौसम इस समय सामान्य है और दिल्ली जैसी ठंड भी यहां नहीं होती। बिहार में कांग्रेस की हार को लेकर शुरू हुई अंदरूनी खटपट के बीच सोनिया गांधी की सेहत की चुनौती और दिल्ली से बाहर का प्रवास पार्टी के मौजूदा संकट को और लंबा खींचेगा। हार की समीक्षा के लिए कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक बुलाने की कुछ वरिष्ठ नेताओं की मांग पर हफ़ते-दस दिन में सुनवाई की गुंजाइश अब कम ही है। वैसे भी सेहत की चुनौतियों के चलते सोनिया गांधी की राजनीतिक सक्रियता सीमित है।

इंदिरा गांधी की जयंती के मौके पर गुरूवार को श्रद्वांजलि देने के लिए वे कुछ मिनटों के लिए बाहर नजर आयीं। बीते जुलाई से ही उनकी स्वास्थ्य की चुनौतियां बढ गई हैं जब उन्हें कुछ दिनों के लिए गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद कांग्रेस में पत्र विवाद के सामने आने पर संगठन में कुछ बदलाव कर सोनिया सितंबर के दूसरे हफते में राहुल के साथ अपने स्वास्थ्य की सालाना जांच कराने के लिए अमेरिका भी गईं थी और दोनों मानसून सत्र में इसी वजह से शामिल नहीं हो पाए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.