ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

जान कुमार सानू हुए भावुक, पवित्र पूनिया की हुई एजाज खान से लड़ाई

नई दिल्लीl गुरुवार के बिग बॉस में एक बार फिर कैप्टंसी टास्क खेला जाता हैl बिग बॉस घर के चार भूतपूर्व कप्तानों को अवसर देते हैं कि वह एक बार फिर कैप्टन बन सकेl टास्क में अली गोनी, जैस्मिन भसीन, एजाज खान और कविता कौशिक को भाग लेना होता हैंl एजाज खान की जगह पवित्र पूनिया भाग लेती हैंl टास्क एक बड़े से बॉक्स में बैठने का होता हैl इसमें जो सबसे ज्यादा देर तक बैठा रहेगा, उसे घर का नया कैप्टन बनाया जाना होता हैl

बॉक्स से सबसे पहले अली गोनी बाहर निकलते हैंl इसके बाद एजाज खान पवित्र पूनिया को बॉक्स से बाहर निकालते हैंl ऐसा एजाज को करते देख जान कुमार सानू नाराज हो जाते हैं और वह एजाज खान से झगड़ा करने लगते हैंl जान कुमार सानू भावुक हो जाते हैं और घरवालों से कहते है कि वह सबके लिए खड़े होते हैं और लड़ते हैं लेकिन उनके लिए कोई खड़ा नहीं होता और कोई उनसे दोस्ती नहीं निभाताl

वही अभिनव शुक्ला रुबीना दिलैक से कहते है कि यह टास्क इस बात का भी है कि कब क्या नहीं कहना हैl इसके अलावा पवित्र पूनिया और एजाज खान के बीच भी बहस होती नजर आती हैl इस बार का बिग बॉस पहले के मुकाबले काफी अलग हैl इस बार के बिग बॉस में गौहर खान, हिना खान और सिद्धार्थ शुक्ला बतौर तूफानी सीनियर्स नजर आ चुके थेl वही घर से अब तक निशांत सिंह मलकानी, शहजाद देओल, सारा गुरपाल और नैना सिंह बेघर हो चुके हैंl वहीं कई कलाकारों की वाइल्ड कार्ड एंट्री भी हुई हैl शो में हालिया रीएंट्री कविता कौशिक की हुई हैl

एजाज अली से कहते है कि जान कुछ नहीं कर पा रहे है और वह बदल नहीं सकता। अली कहते है कि निक्की अभी भी जान को ताने मारती है। एजाज का कहना है कि जान निक्की का नौकर बनकर खुश है, उसका कोई स्वाभिमान नहीं है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.